
अमित दुबे की रिपोर्ट :-
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में रतनपुर प्रेस क्लब द्वारा 13 और 14 सितंबर को दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह भागवत मंच, महामाया मंदिर परिसर, रतनपुर में आयोजित होगा, जिसमें नगर की शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
13 सितंबर: उद्घाटन समारोह
समारोह के पहले दिन यानी शनिवार, 13 सितंबर को सुबह 11 बजे से उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि: विधायक सुशांत शुक्ला (बेलतरा विधानसभा)
अध्यक्षता: जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी
विशिष्ट अतिथि:
आशीष सिंह (अध्यक्ष, महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर)
अरुण शर्मा (मैनेजिंग ट्रस्टी, महामाया मंदिर ट्रस्ट)
तिरिथ यादव (उपाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर)
विजय कुमार तांडे (जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर)
सुनील अग्रवाल (पार्षद वार्ड 4)
अर्चना सोंनी (पार्षद वार्ड 6)
हकीम मोहम्मद (पार्षद वार्ड 12)
ज्वाला कौशिक (महामंत्री भाजपा मंडल रतनपुर)
अनिरुद्ध तिवारी (भाजपा कार्यकर्ता)
वादिर खान (महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर)
विजय अग्रवाल एवं निजाम अली (समाजसेवी)
विशेष आकर्षण – सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रतिभाओं का सम्मान।
14 सितंबर: समापन समारोह
समापन दिवस रविवार, 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि: छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव
अध्यक्षता: कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव
विशिष्ट अतिथि:
लवकुश कश्यप (नगरपालिका अध्यक्ष रतनपुर)
मोहित जायसवाल (जिला अध्यक्ष भाजपा बिलासपुर)
दुर्गा कश्यप (अध्यक्ष भाजपा मंडल रतनपुर)
कन्हैया यादव (पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका रतनपुर)
नीरज जायसवाल (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर)
प्रशांत यादव (महामंत्री भाजपा मंडल रतनपुर)
शोभा कुलदीप दुबे (पार्षद वार्ड 3)
जीवन मिश्रा (अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर)
शीतल जायसवाल (समन्वयक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर)
प्रमोद अग्रवाल (समाजसेवी)
खुर्शीद अहमद (अधिवक्ता एवं समाजसेवी बिलासपुर)
रवि रावत (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, आरटीआई बिलासपुर)
विशेष प्रस्तुति – आरु साहू लोक कला मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, जो समारोह का आकर्षण केंद्र रहेगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नगर की विभूतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से समाज को गौरवान्वित करने वाले बच्चों का सम्मान करना है। रतनपुर प्रेस क्लब ने नगरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हिंदी दिवस को गौरवपूर्ण बनाने की अपील की है।



