
संवाददाता ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट :-
आज दिनांक 14 सितंबर 2025 दिन रविवार को परधान युवा संगठन कर्रा के अगुवाई में कर्रा स्थित बुढ़ा देव ठाना में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया जिसमें परधान समाज के सियान जवान एवं बच्चे अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हुए आज के वृक्षारोपण में लगभग 20 पौधे रोपित किए गए और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया इस वृक्षारोपण में आए हुए हमारे सियान जवान एवं बच्चों का सादर आभार जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस वृक्षारोपण को सफल बनाया
इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष रूप से जिन लोगों का योगदान रहा इस वृक्षारोपण में अपना बहुमूल्य सहयोग देने वाले युवा इस प्रकार है – प्रताप परधान, संतोष परधान, लक्ष्मीकांत परधान, अशोक परधान, संजय परधान, गोविंद परधान, विकास परधान, योगेश परधान, अजय परधान, दुष्यंत परधान,जागृत प्रधान आदि
वरिष्ठ जन इस प्रकार हैं – साधराम परधान,अमर सिंह परधान, शंकर परधान, तुलसी परधान आदि।



