सुरेश सोनी की रपोर्ट :-
नारायणपुर | पुलिस अधीक्षक, रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक (रा.पु.से ) के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में ‘‘साइबर जागरूकता अभियान’’ संचालित किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में उप पुलिस अधीक्षक डॉ0 प्रशांत देवांगन, नारायणपुर थाना, साइबर टीम व साइबर वॉलिंटियरर्स द्वारा दिनॉक 15.09.2025 को विहंगम योग समाज के ’’समर्पण दीप आध्यात्म महोत्सव’’ मे साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के संबंध में जानकारी दिया गया,।
नारायणपुर पुलिस के इस समावेशी प्रयास के उपस्थित लोगो ने आध्यात्मिकता के साथ साईबर जागरूकता की जानकरी भी प्राप्त की। कार्यक्रम मे उपस्थित विशिष्ट अतिथि वन मंत्री छ0ग0 शासन केदार कश्यप जी ने साईबर सुरक्षा स्टाल में लोगो को साइबर अपराधो से बचने दी गई टीप। वही जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रूपसाय सलाम द्वारा भी श्रोताओं को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की।
विहंगम योग समाज के समर्पण दीप आध्यात्म महोत्सव में साइबर अवेयरनेस संबंधी साइबर जागरूकता रथ, साईबर सुरक्षा स्टाल, बेनर, पोस्टर लगाकर उपस्थित श्रोता, आयोजक व जनप्रतिनिधियों को वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे- किसान क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाईल लोन फ्रॉड, पेमेंट एप्प फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, सोषल मिडिया फ्रॉड, फेक लिंक, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड एवं विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दिया गया।
साईबर सुरक्षित रहने के लिए संचार साथी एप को डाउनलोड करने और जागरूक रहने के के लिए सार्इ्रबर दौस्त को फालो करने करने का सलाह दी गई।
किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाने या WWW.CYBERCRIME.COM पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करवाने के संबंध में अवगत कराया गया।



