सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों की पूर्ति हेतु 24 घंटे का आमरण अनशन करने की घोषणा की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों ने कई चरणों में शांतिपूर्ण धरना, रैली और आंदोलन आयोजित किए, किन्तु सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह 24 घंटे का आमरण अनशन सरकार को चेतावनी देने हेतु है। यदि इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकलता तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र बनाया जाएगा तथा अनशन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जा सकता है।
अध्यक्ष देवांगन ने कहा कि NHM संविदा कर्मचारियों ने कोरोना काल से लेकर आज तक पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ सेवाएँ दीं, लेकिन उनके अधिकारों की अनदेखी लगातार हो रही है। अब कर्मचारी मजबूरन आमरण अनशन के रास्ते पर उतरे हैं।
यह आमरण अनशन स्थल – बखरूपारा में आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 दोपहर 12 बजे से प्रारम्भ होकर 20 सितम्बर 2025 दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
इस 24 घंटे के आमरण अनशन में प्रमुख रूप से बैठे कर्मचारी निम्न हैं –
- माहेश्वरी साहू
- जयदीप देवांगन
- संतोषी कर्मा
- लता बेसरा
- लक्ष्मी प्रिया देवांगन
- भावना साहू
- अलका साहू
- अनुसुया सोरी
अनशन स्थल पर उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह से शांति और अनुशासन के साथ लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है।



