सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार 20 सितंबर 2025 को शासकीय आयुर्वेद विभाग ने ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम कोकामेटा (ब्लॉक ओरछा) में किया। शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच ने कर कमलों से किया।
इस शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया गया। मौके पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतेंद्र नाथ, सोनपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेंद्र मिश्रा, कोकामेटा के आयुर्वेद अधिकारी डॉ. धनेश्वर साहू और उनका पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
शिविर में 125 मरीजों का इलाज कर मुफ्त दवाइयां दी गईं। मरीजों में अधिकतर चर्म रोग, वात, ज्वर और एनीमिया के रोगी शामिल थे।
आयुर्वेद विभाग ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन करता है, ताकि अबूझमाड़ क्षेत्र के लोग आयुर्वेद के प्रति जागरूक हों और प्रकृति से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।



