विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से :-
बेमेतरा : चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 23 सितंबर 2025 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 498 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थानखम्हरिया में 815.8 मि.मी. तथा न्यूनतम मि.मी. वर्षा भिभौरी तहसील में 349.5 दर्ज की गई है।
संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 433.8 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 459.5 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 449 मि.मी., देवकर तहसील में 457.1 मि.मी, वर्षा दाढ़ी तहसील मे 594.2 मि.मी., वर्षा नवागढ़ तहसील में 397.5 मि.मी. एवं साजा तहसील में 553 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
वर्षा रिपोर्ट जिला बेमेतरा दिनांक 23_9_2025



