Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। जिला जांजगीर चाम्पा कृषक चेतना मंच के संयोजक एवं भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय ठाकुर राजशेखर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए दिनांक 29 सितंबर 2026 को कचहरी चौक जांजगीर के पास प्रातः 11:00 बजे कृषक चेतना मंच जांजगीर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है जिसमें जांजगीर चाम्पा के सभी किसान सरगी ठाकुर राजशेखर सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित होंगे सभी को विदित है कि ठाकुर साहब किसानों के परम हितैषि थे उन्होंने जीवन भर किसानो की भलाई के लिए कार्य करते रहे एवं शासन प्रशासन से लड़ाई लड़ते रहे और अपने कार्यों में सभी के सहयोग से सफल भी होते रहे आज जांजगीर चांपा जिले के सभी किसान उनको तहे दिल से याद करते हैं उनको भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के अत्यंत निकटतम में गिने जाते थे वे चाहते तो बीजेपी में बड़े से बड़े पद हासिल कर सकते थे लेकिन उन्होंने पद के लिए किसी प्रकार की पार्टी में लालसा नहीं की और उन्होंने जीवन भर निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करते रहे साथ ही साथ किसानों के लिए बड़े से बड़े कार्य किये जिसमें रवि फसल के लिए बांध से पानी, धान के अधिक से अधिक समर्थन मूल्य की बात हो या नहर की रखरखाव के लिए मरमत की बात हो आदि विषयों पर जिले के अंदर गांव-गांव में जाकर किसानों की समस्याओं का निदान करने के लिए सभी को एकत्रित कर लेते थे और उनके बुलावे पर किसान सहज रूप से एकत्रित हो जाते थे ऐसा कोई किसान नहीं जो ठाकुर साहब के बुलाने पर इनकार करते वह बहुत ही सहज एवं सरल भाषा में किसानों को समझा कर आंदोलन के लिए तैयार कर लेते थे उनकी हर बातों में वजन भी रहते थे इसीलिए एक ही बार में शासन प्रशासन उनकी बातों को मनाने के लिए तैयार हो जाते थे चाहे वह बीजेपी की सरकार हो चाहे कांग्रेस की सरकार हो उनका एक नारा था**हमर बांध हमर पानी, हमर मन के होही किसानी!** इन्हीं नारों के साथ उनका कार्यक्रम का आयोजन होता था सामाजिक सम्मेलन में भी उनकी बातों को समाज के लोग बड़े ध्यान से सुनते थे वे जीवन भर कृषक चेतना मंच की संयोजक के रूप में निर्विरोध चुने जाते थे उनको श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले भर के सभी किसान तैयारी में लगे हुए हैं जिसमें प्रमुख रूप से कृषक चेतना मंच के श्री संदीप तिवारी, श्री पन्नालाल कश्यप, श्री विसुन कश्यप, श्री विकास सिंह, श्री इंग्लेश सिंह, श्री माखन कश्यप, श्री अरविंद राठौर, श्री शिव साहू, श्री नेहरू जाहिर, श्री कृपाराम कश्यप, श्री अरविंद सिंह श्री सतीश सिंह श्री कृष्ण कुमार कश्यप श्री मोहन कश्यप श्री राजकुमार बरेठ श्री संजय सिंह श्री संदीप सिंह श्री छोटेलाल सिंह श्री राम भक्त सूर्यवंशी श्री दादू लाल श्री शांतनु सिंह के साथ-साथ जिले भर के किसान कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं एवं कृषक चेतना मंच के सदस्य श्री संदीप तिवारी ने सभी किसानों को समय का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम स्थल कचहरी चौक पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।




