खैरागढ़. हमारे मुख्यमंत्री का सिर्फ 7 माह का कार्यकाल कांग्रेस के 5 साल पर बहुत भारी है और सर्व वर्ग के उत्थान में अभूतपूर्व विकास कार्य कर हमारी भाजपा सरकार ने इतिहास रच दिया है, उक्त बातें भाजपा के युवा नेता एवं जिला केसीजी भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने कही है. भाजपा के सक्रिय युवा नेता एवं जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने कहा कि लोकप्रिय सांसद संतोष पाण्डेय, सभी वर्ग के चहेते खैरागढ़ के शैडो विधायक एवं जिला पंचायत राजनांदगांव उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व कुशल नेतृत्व क्षमता के धनी जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू के नेतृत्व में केसीजी जिले में भी सर्व वर्ग के हित में लगातार शानदार काम हो रहा है.
आयश ने कहा कि अब तक के सिर्फ 7 माह के ही अल्प कार्यकाल में प्रदेश भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक काम कर मिसाल कायम की है और हर वर्ग के लोगो को सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अब तक के सिर्फ 7 माह के कार्यकाल में ही सर्व वर्ग के उत्थान में अभूतपूर्व विकास कार्य सफलतापूर्वक करके दिखाया है जो कांग्रेस सरकार पूरे 5 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाई थी.
आयश सिंह ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा विष्णु देव साय सरकार के अब तक के कार्यकाल को विफल बताए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी सरकार ने महज 7 माह में वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना कांग्रेस के लोग कभी भी कर ही नहीं सकते थे और प्रदेश की जनता हमारे मुख्यमंत्री तथा उनकी सरकार के कामकाज से बहुत प्रभावित और खुश भी है जिसका सबसे बड़ा सबूत लोकसभा चुनाव में भाजपा की 11में से 10 सीट में शानदार बड़ी जीत है और पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार और यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काम-काज की चारों तरफ वाहवाही हो रही है, जिसे कांग्रेस के बड़े नेता और कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं.
आयश ने कहा कि इतने कम समय में ही हमारी प्रदेश की सर्व वर्ग की हितैषी भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान में अब तक अनवरत बेहतर और श्रेष्ठ काम किया है और हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल ने ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं कि कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है और हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार और उनका मंत्रीमंडल देश के लगातार तीसरी बार के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश में आम जनता के हित में की गई घोषणा और सभी गारंटी को जल्द पूरा करने की ओर तेजी से बेहतर कार्य भी कर रहे हैं.



