सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | जिला नारायणपुर_सड़क पर आये दिन माइंस की ट्रकों से दुर्घटना होती है इस बार एक नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने बखरूपारा स्थित लक्ष्मी मेडिकल के सामने सड़क के किनारे पर खड़े बछड़े को रफ्तार के चलते कुचल डाला और मौके से फरार हो गया आस पास के लोगों ने गाड़ी का पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया। घटना स्थल की विचलित करने वाली दृश्य को देखते हुए लोगों ने गौ सेवा दल को बुलाया जिनके द्वारा बछड़े का इलाज किया गया और पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया गया।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है और लोगों ने इन नशेड़ी ट्रक ड्राइवरों को सजा देने के लिए उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और सख्त सजा देने का निवेदन किया है। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि, ट्रक आमदाई से कोंडागांव जाने वाली थी लेकिन नगर के हृदय स्थल बाजार में ये गाड़ियों को खड़ा करते हैं उसी के लिए यह गाड़ी जा रही थी|
सोचने वाली बात यह है कि, जब भरी हुई गाड़ी है तो उसे नगर में आने की जरूरत क्या है वो भी तेज गति से अगर उस समय कोई व्यक्ति होता तो वो भी जान से हाथ धो बैठता । घटना स्थल पर उस बछड़े को सहानुभूति और प्यार जताते हुए एक नन्ही सी बच्ची ने सभी को हैरान किया।
बच्ची के मन का भाव कितना विशाल हृदय है और माता के स्वरूप में वह उस बछड़े को सहला रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब पसंद और शेयर किया जा रहा है। गौ सेवा दल के सदस्यों ने प्रशासन से अपील की है की जितने भी वाहन नारायणपुर के माइंस में संचालित हो रही हैं |
उनके वाहन चालकों को रोक कर नशे की जांच की जाए और शहर के अंदर ओवर स्पीड के लिए ट्रक ड्राइवर पर कार्यवाही करें एवं उनके मालिकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाए थाना प्रभारी को और प्रशासन से आग्रह किया कि, यदि उक्त वाहन को नियमानुसार सजा दिया जाए ताकि भविष्य में और कोई बड़ी घटना ना हो।



