Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। अत्यंत हर्ष का विषय है कि शासकीय पाॅलीटेक्निक नारायणपुर जैसे बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र में संचालित संस्था की प्रथम वर्ष छात्रा सुश्री तोषी शोरी को शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु एआईसीटीई, नई दिल्ली द्वारा प्रगति छात्रवृत्ति स्वीकृत कर प्रतिवर्ष रू. 50,000/- का भुगतान किया जावेगा ।
बस्तर संभाग के दूरस्थ क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की मंशा रखने वाली समस्त छात्राओं हेतु शासकीय पाॅलीटेक्निक, नारायणपुर की यह उपलब्धि संसाधनों अथवा पारिवारिक आर्थिक कमजोरी के बावजूद शिक्षा निरंतर रखने हेतु बहुत बड़ी प्रेरणा का विषय हैl
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् नई दिल्ली द्वारा संचालित प्रगति छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत देश में पाॅलीटेक्निक, संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को प्रतिवर्ष रू. 50,000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो छात्राओं को दिया जाता है तथा परिवार की वार्षिक आय रू. 8.00 लाख से कम होना आवश्यक है।
संस्थान के प्राचार्य एवं अधिकारी/कर्मचारियों ने छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही अन्य समस्त छात्राओं से भी इस प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया है।
शासकीय पाॅलीटेक्निक नारायणपुर परिवार सुश्री तोषी शोरी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।




