पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम तमता घुटरापारा में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका का नाम लक्ष्मी बाई पति शिवप्रसाद यादव (उम्र 23 वर्ष) निवासी चट्टानपारा साजापानी, थाना कांसाबेल बताया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी 29-30 जून 2025 को ग्राम चट्टानपारा साजापानी निवासी शिवप्रसाद यादव से सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। पति द्वारा मोबाइल पर बात करने को लेकर शक जताया जाता था, जिससे पारिवारिक कलह बनी रहती थी

घटना वाले दिन मृतका के पिता अपनी बेटी को 05 अक्टूबर 2025 को ससुराल से अपने घर तमता लेकर आए थे। वह अपने घर में ही रह रही थी। 06 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे पिता पूजा-पाठ में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गए थे। शाम करीब 4 बजे मृतका का पति उसे लेने आया। उस समय घर में कोई नहीं था। कुछ देर बाद मृतका की मां सुमित्रा बाई ने जब बेटी को आवाज दी तो वह कमरे में फांसी पर लटकी मिली।
सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और **मर्ग कायम कर जांच पंचनामा की कार्यवाही प्रारंभ की



