राहुल दुबे की रिपोर्ट :-
छुईखदान | छुईखदान मुख्य चौक के पास स्थित सोनी ज्वेलर्स में रात करीब दो बजे दो चोरों द्वारा बड़ी चोरी के वारदात को अंजाम दिया गया, चोर करीब 5 kg से अधिक चांदी के आभूषण को लेकर फरार हो गए।
दुकान संचालक परमेश्वर सोनी जब सुबह 8 बजे जब दुकान पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए शटर टूटा हुआ था समान बिखरा पड़ा था।
यह सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से यह साफ दिखाई दे रहा है कि रात 2 बजे के आसपास 2 नकाबपोश चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और कुछ ही मिनटों में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
इस घटना के बाद से क्षेत्रीय व्यापारियों में आक्रोश और डर का माहौल है व्यापारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से रात्रि गश्त को बढ़ाने व चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की अपील की है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है तथा आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना देवे।।



