डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर: कलेक्टर मांझी के अध्यक्षता में 19 जुलाई को कार्यालय के सभा कक्ष में अल्पसंख्यक कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में जिले के सभी अल्पसंख्यक समुदाय समाज प्रमुख तथा विभागीय के अधिकारी उपस्थित हुए। कलेक्टर मांझी ने प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया ताकि अल्पसंख्यक समाज के लागों को संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बद्रीश सुखदेवे ने जानकारी दिया कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को योजनानुसार छात्रवृत्ति भुगतान किया जा रहा है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, सीएमओ आशीष कोर्राम, उप संचालक पंचायत विक्रम बहादुर, श्रम विभाग के बी. एस. राजपुत, रमेश कुमेटी, एल.पी.ओ. सनातन मेरसा, क्षेत्राधिकारी डी.के.साहू एवं समाज के प्रमुुख अध्यक्ष मो. फिरोज खान, उपाध्यक्ष एफ.आर. जोमन टी.डी, सचिव रवी सी. सुरेन्द्र, सचिव कमलजीत सिंह आहुजा, कोषाध्यक्ष गजानंद चिमनकार, सदस्य सत्य शिला मेश्राम, मंदाकिनी जैन यह सभी उक्त बैठक में उपस्थित थे।



