जिला संवाददाता गणेश यादव:-
तमता। पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमता में शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय तमता में बाल दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही बच्चों की खिलखिलाहट और उत्सवमय माहौल बना हुआ था। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कराया गया। सर्व प्रथम बाल दिवस के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें दौड़, रस्सी-कूद, कबड्डी, संगीत कुर्सी आदि में छात्रों ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों ने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन किया और प्रत्येक सहभागी बच्चे के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास झलकता रहा।
जहां खेल कूद में शामिल बच्चों को ईनाम भी वितरण किया गया। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी कराया गया और सांस्कृतिक मंच पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति गीत, नृत्य, समूह-गान, कविताएँ और नाट्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बना दिया। बच्चों की उमंग और ऊर्जा ने वातावरण को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को विद्यालय प्रशासन द्वारा मिष्ठान एवं पौष्टिक भोजन का वितरण किया गया। बच्चों ने खुशी और आनंद के साथ इस स्नेहपूर्ण गेस्चर को स्वीकार किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जहां विजेता छात्रों के चेहरे पर खुशी और गर्व देखने योग्य था। यह क्षण विद्यालय परिवार को भी अत्यंत गौरवपूर्ण अनुभव कराता रहा।
भव्य आयोजन के सूत्रधार
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के प्राचार्य एवं संपूर्ण स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से बाल दिवस का आयोजन अत्यंत शानदार, अनुशासित और भव्य रहा। प्राचार्य मोहन लाल पटेल ने अपने संबोधन में बच्चों को राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य करते हुए उत्कृष्ट शिक्षा,अनुशासन और संस्कारों के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। एवं अंत में शनिवार को भगवान विरसा मुंडा जयंती के मौके पर उनके जीवन का विस्तृत वर्णन करते हुए बच्चों को उनके रहा पर चलने की प्रेरणा दी और शनिवार को स्थानीय अवकाश की जानकारी बच्चों को दी गई इस अवसर पर पी पी यादव, महेश सिंह,गीता यादव, डोलेश राज ध्रुव, मालिका दीप्ति इक्का एवं अन्य स्टॉप मौजूद थे



