जशपुर । जशपुर के तुतटोली गाँव में शनिवार को संस्था के प्रमुख संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय सत्संग आयोजित किया गया, जिसमें जशपुर, मनोरा दुलदुला तीनों विकासखंडों के श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेस्य यह था कि इन दिनों लोगों के घरों में होने वाले शादी विवाह में लाखों रुपए लगाकर लोग कर्ज दार हो जाते हैं और वर्षों से कर्ज मुक्त नहीं हो पाते जिसमें _संस्था के प्रमुख संत रामपाल जी महाराज की सरल विवाह पद्धति के अनुसार केवल 17 मिनट में दो अंतर्जातीय विवाह सम्पन्न कराया।

इन विवाहों में किसी भी प्रकार का दिखावा नहीं किया गया—न हल्दी, न मेहंदी, न बारात और न फिजूलखर्ची। विवाह केवल गुरुवाणी (रमैनी) के माध्यम से बहुत सादगी से सम्पन्न हुए। प्रियंका दासी–यशवंत दास और सरिता दासी–आनंद दास की ये शादियाँ पूरी तरह दहेज-मुक्त और नशा-मुक्त रहीं।
सत्संग में समाज से नशा, दहेज और जाति-भेद जैसी बुराइयों को मिटाने का संदेश दिया गया। संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी लगातार समाज सुधार के लिए काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया—“अब सच होगा सबका सपना, दहेज-मुक्त होगा भारत अपना!”



