गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर:-
पत्थलगांव, जशपुर। थाना पत्थलगांव क्षेत्र के भाटामुड़ा में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब स्थानीय निवासी दीपक यादव की श्रृंगार सामग्री की दुकान में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही थाना पत्थलगांव पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि विवेचना जारी है, और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।



