गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर :-
जशपुर : जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत तथा पुलिसिंग को परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बुधवार को पाँच निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। इनमें से दो निरीक्षकों को सायबर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेशों के अनुसार—
- निरीक्षक मोरध्वज देशमुख को सायबर सेल से हटाकर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर बनाया गया है।
- निरीक्षक संतलाल आयाम को थाना बगीचा से सायबर सेल जशपुर स्थानांतरित किया गया है।
- निरीक्षक गौरव पांडेय को रक्षित केंद्र जशपुर से थाना प्रभारी बगीचा की कमान सौंपी गई है।
- निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार अब रक्षित केंद्र से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी कांसाबेल बने हैं।
- निरीक्षक अमित तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर से सायबर सेल में पदस्थ किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि यह बदलाव जिले में पुलिस कार्यों में तेजी लाने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बढ़ते सायबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस reshuffle से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जवाबदेही बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।



