खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ की राजधानी में रविवार 22 नवम्बर 2025 को वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर मे आयोजित सर्व रविदास समाज के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक एकता और समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसी कार्यक्रम की सबसे प्रेरक उपलब्धि रही खैरागढ़ की वंदना टांडेकर का प्रदेश संगठन सचिव के रूप में चयन।
नेतृत्व का सम्मान – वंदना टांडेकर को बड़ा पद
प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. के.एल. टांडेकर एवं प्रांतीय कार्यकारिणी ने संगठन विस्तार की दृष्टि से ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वंदना टांडेकर को छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज, रायपुर का संगठन सचिव नियुक्त किया।यह केवल एक पद नहीं, बल्कि उनके समर्पित सामाजिक कार्य, संगठनात्मक कौशल और प्रभावी नेतृत्व क्षमता का सम्मान है।

खैरागढ़ से प्रदेश तक—एक सशक्त नेतृत्व यात्रा
वंदना टांडेकर पूर्व में खैरागढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में समाज को मजबूत रूप से एकजुट करने का उत्कृष्ट कार्य कर चुकी हैं।
वे जमीन से जुड़कर समाज सेवा करने के लिए जानी जाती हैं। त्रिवेणी फाउंडेशन की संस्थापक के रूप में महिलाओं के लिए विशेष कार्य, समाज के विभिन्न तबकों को जोड़ने की निरंतर पहल, युवाओं में नेतृत्व की भावना जगाने की क्षमता, सौम्य, हसमुख और सहज व्यक्तित्व इन सभी गुणों ने उन्हें प्रदेश स्तरीय नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में स्थापित कर दिया है। सामाजिक जानकारों का मानना है कि उनके नेतृत्व में समाज में नई विचारधारा, नई कार्यसंस्कृति और मजबूत संगठनात्मक ढांचा विकसित होगा।
कार्यक्रम में सम्मान का केंद्रबिंदु बनीं वंदना टांडेकर
सैकड़ों समाजबंधुओं, मातृशक्ति और युवा साथियों की उपस्थिति में वंदना टांडेकर का सम्मान समारोह का आकर्षण बना रहा। उनकी नियुक्ति ने विशेष रूप से महिला शक्ति और युवा वर्ग में नया उत्साह व विश्वास पैदा किया। कार्यक्रम में प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने समाज की बढ़ती मजबूत पहचान को और सशक्त संदेश दिया महादेव कावरे (IAS) – संभाग आयुक्त, दिलीप वासनिकर (IAS) – जाँच आयुक्त, रतनलाल डांगी (IPS) – पुलिस महानिदेशक इनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी भव्य अनुशासित और प्रेरक बना दिया।



