गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर:-
जशपुरनगर : जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
एसएसपी ने शपथ दिलाते हुए देश को संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक और गणराज्य बनाने, तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों का पालन करने का संकल्प भी लिया।

पुलिसकर्मियों ने दृढ़ संकल्प के साथ प्रस्तावना में निहित आदर्शों को अपने जीवन और कर्तव्यों में लागू करने की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी परिजात मिश्रा सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे और उन्होंने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
यह कार्यक्रम संविधान दिवस के महत्व को समझने और पुलिसकर्मियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।



