याद राम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद :- प्रदेश पदाधिकारी की आगमन पर अर्जुंदा चौक में पटाखे फोड़ कर स्वागत कर बैंड बाजा के साथ पैदल देवांगन भवन में कार्यक्रम आयोजिरत की गई सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्रों पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई अतिथि की स्वागत कर स्वागत भाषण के साथ युवाओं में पार्टी के प्रति जोश भरने के लिए छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित रहे।

इनके साथ छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया , मोनिका मांडरे और स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रशांत बोकाडे, जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी , अनुभव शर्मा, सागर साहू,सहित युवा कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया ने बताया कि हमारे द्वारा लगातार सभी विधानसभाओं में जाकर युवाओं को प्रदेश में चल रहे एस आई आर प्रक्रिया सहित कई अहम मुद्दों में लोगों के बीच जाकर सहयोग करने एवं जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अभिषेक यादव कुलेश्वर तिवारी, आसिफ गहलोत, मनीष सेन उस्मान रजा, सहित तमाम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मिलित हुये



