गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर:-
जशपुर: जशपुर पुलिस ने अवैध धान परिवहन पर कड़ी नजर रखी और दिनांक 04.12.2025 को सिटी कोतवाली, कुनकुरी और कोल्हेनझरिया क्षेत्र में पैट्रोलिंग के दौरान दो ट्रक और एक पिकअप से कुल 238 क्विंटल अवैध धान जब्त किया।
सिटी कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया ट्रक क्रमांक JH 07-L-4320 में 200 बोरी धान थी, जबकि कुनकुरी से पकड़े गए ट्रक CG 14-MR-6997 में 100 क्विंटल और कोल्हेनझरिया से पकड़े गए पिकअप CG 13-AF-1379 में 38 क्विंटल धान मिली। किसी भी वाहन चालक ने वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। जप्त धान की कुल कीमत लगभग 5,01,400 रुपए बताई गई है।

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस सरहदी राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध धान परिवहन पर सतत निगरानी रख रही है। पिछले दिनों भी पुलिस ने कुल 800 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया है।
पुलिस ने सभी जप्त धान जिला प्रशासन को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंपा है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध धान तस्करी पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



