सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : नारायणपुर में कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में अबूझमाड़ मैराथन के संबंध में जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारों की बैठक में जिला पंचायत के सभाकक्ष में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2026 के आयोजन हुआ,बैठक में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2026 के संबंध में सुझाव मांगा गया।
कलेक्टर ने जिले में मैराथन के सफल आयोजन हेतु किये जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंनेे अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन हेतु कार्यक्रम स्थल पर मंच, पंडाल एवं साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रशस्ति पत्र, मेडल और सड़क मरम्मत संबंधी कार्यों को समय पर पूर्ण करने की जानकारी दी|
आयोजन स्थल परेड ग्राउंड नारायणपुर से 25 जनवरी को प्रातः 6.00 बजे से किया जाएगा। समापन समारोह बासिंग में किया जाएगा,इस आयोजन में ओपन हॉफ मैराथन ओपन महिला एवं पुरूष 21 किलोमीटर रहेगा,जिला नारायणपुर के धावकों के लिए पंजीयन निःशुल्क रहेगा व धावकों को टी-शर्ट प्रदान किया जावेगा।






