सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
17वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (Tribal Youth Exchange Programme) 2025–26 के अंतर्गत 29वीं वाहिनी, आईटीबीपी द्वारा चयनित जनजातीय युवाओं का एक दल दिनांक 16 दिसंबर 2025 को धनोरा से दुर्ग के लिए रवाना
यह दल दुष्यंत राज जायसवाल, कमाडेंट के मार्गदर्शन में रवाना किया गया, जिसमें कुल 20 जनजातीय युवा (10 युवक एवं 10 युवतियाँ) शामिल हैं। दल के साथ आईटीबीपी का एक पुरुष कार्मिक भी तैनात है। दल ने प्रातः 09:40 बजे धनोरा से दुर्ग के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर दीपक सेमल्टी, सेकंड इन कमांड द्वारा हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया गया।
उक्त दल का मध्य प्रदेश के इंदौर नगर में दिनांक 17.12.2025 से 23.12.2025 तक भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान युवाओं को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
यह कार्यक्रम जनजातीय युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सामाजिक जागरूकता तथा मुख्यधारा से जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आईटीबीपी द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को नए अनुभव और अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।



