सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर : सतनाम भवन नया पारा नारायणपुर में बाबा गुरु घासीदास जी की प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़ी हर्षोल्लास के साथ सतनामी समाज एवं सभी लोगो के सहयोग से मनाया गया सर्व प्रथम बाबा गुरु घासीदास जी की प्रतीक चिन्ह जैतखंभ एवं फोटो युक्त सजी गाड़ी से नगर भ्रमण शोभा यात्रा ज्ञान गंगा सागर मुंगेली (चातरखार) पंथी पार्टी के विशेष सहयोग से पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन तथा नगर वाशियो के सहयोग से शोभा यात्रा निकला गया जिसमें हर चौक चौराहे में बाबा का पूजा अर्चना कर फूलों की बारिश किया गया ।
सतनाम भवन नया पारा नारायणपुर में बाबा गुरु घासीदास जी की जैत खाम में पालो विनोद कुमार जी द्वारा सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति एवं नगर वाशियो की सहयोग से किया गया।तत्पश्चात पूजा अर्चना सभी लोगो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रताप मंडावी उपाध्यक्ष जिला पंचायत नारायणपुर एवं इंद्र कुमार बघेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नारायणपुर वरिष्ठ समाज सेवक बृजमोहन देवांगन के साथ ही लुपेंद्र महीनाग जी जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस जिला नारायणपुर यशपाल प्रेक्षा जी उप संचालक पंचायत जिला नारायणपुर अरविंद कुजूर सर डीएसपी नारायणपुर सनातन मेरसा अध्यक्ष सतनामी समाज जिला नारायणपुर के साथ अन्य सामाजिक सदस्यों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
समाज के अध्यक्ष सनातन मेरसा में स्वागत भाषण देते हुए बाबा गुरु घासीदास जी के जीवनी में प्रकाश डाला। प्रताप मंडावी जी ने बाबा गुरु घासीदास जी के उपदेश को आज समाज के सभी लोगो को आत्मसात करने की बात कहा। इंद्र कुमार बघेल जी ने मानव मानव एक समान की बात कहते हुए बाबा गुरु घासीदास को स्मरण किया। बृजमोहन देवांगन जी ने सबसे पहले आयोजक समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
यशपाल प्रेक्षा जी ने बाबा गुरु घासीदास जी के समाज हेतु किए उल्लेखीय कार्यों को बताते हुए अपना विचार व्यक्त किया। डाक्टर राजेंद्र सिंह जी actw ने प्प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया ।सतनाम भवन नया पारा नारायणपुर में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में जयकारा से गूंज उठा । इस कार्यक्रम में सामाजिक सदस्यगण डाक्टर पी एन बघेल जी अमर दीप कुर्रे विनोद कुमार जी राकेश सोनी जी सुनील कुमार कुर्रे सुरेंद बघेल एन के भारती जी hp जोशी जी मणि शंकर अंचल जी के अतिरिक्त सभी समाजिक सदस्य उपस्थित रहे बच्चों की मनमोहक। नृत्य ने सभी लोगो की मन मोह लिया ।
पुरस्कार राशि सभी बच्चों को उपस्थित लोगों द्वारा दी गई। मेघावी बच्चों को सम्मान दिया गया तथा उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन डाक्टर पी एन बघेल जी ने किया और आभार प्रदर्शन लुपेंद्र महीनाग जी द्वारा किया गया।



