चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट:-
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में जीरो पावर कट व सर प्लस बिजली का दावा करती है लेकिन प्रदेश में ऐसे कई गांव हैं जहां आज भी लोग लालटेन युग में ही जी रहे हैं
सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर इलाके में ऐसे कई गांव हैं जहां अभी तक लाइट सप्लाई नहीं की गई
जैसे की मोहाली चोगा लुल्ह दूध मनिया बैजन पाठ कछवारी तिलाई पाठ उमझर रसौकी रामगढ़ ऐसे कइ गांव शामिल है
इन गांव में राष्ट्रपति के ददक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजाति के लोग 90% शामिल है लाइट न होने के कारण इनके बच्चे आज भी लालटेन व ढिबरी की रोशनी से पढ़ाई करने को मजबूर है
आपको बता दे की यह इलाका हाथी प्रभावित क्षेत्र है हाथियों की वजह उनकी मुसीबत और बढ़ जाती है अंधेरे में कई बार हाथियों का झुंड इन पर मौत बनकर टूट पड़ता है

लाइट नहीं होने की वजह से किसान खेती भी अच्छे ढंग से नहीं कर पाते हैं यदि किसान मेहनत करके कुछ फसल लगा भी लेते हैं तो हाथी आकर उसे बर्बाद कर देते हैं इन गांव में ना तो बिजली है ना सड़क और नहीं पीने का साफ पानी गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग और नेता छत्तीसगढ़ सरकार से ग्रामीण गुहार लगाते लगाते थक चुके
मजबूर होकर ग्रामीण बैठे बिहरपुर तहसील ग्राउंड अनिश्चित कॉलिंग हड़ताल पर पाचवे दिन भी जारी रही हड़ताल इस कडकती ठंड में
चौथे दिन पहुंचे थे पूर्व विधायक पारस रजवाड़े एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भगवती रजवाड़े धरना स्थल पर धरना पर बैठे ग्रामीणों को दिये समर्थन पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया बोले हम और हमारी कांग्रेस पार्टी आप लोगों के साथ इस गांव में बिजली की समस्या गंभीर है आप लोगों की मांग का हम और हमारी पार्टी समर्थन करती है और हमारी जरूरत पड़ेगी वहां हम और हमारी कांग्रेस पार्टी पूरा सहयोग करेगी




