बिहरपुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट :-
बिहारपुर – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू जन जागरण समिति उपखण्ड मण्डल बिहारपुर के तत्वाधान में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन तहसील ग्राउंड बिहारपुर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि गजानंद महाराज महिला शक्ति दुर्गावती यादव वक्ता – विजय शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह जिला कार्यवाह सुरजपुर के द्वारा पंच परिवर्तन के विषय को लेकर आशीर्वचन प्रदान किया गया।

हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, समाज को संगठित रहने का आह्वान उपखंड बिहारपुर दिन शुक्रवार को हिन्दू समाज को जागरूक एवं संगठित करने के उद्देश्य से किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की। हिन्दू समाज की शक्ति उसकी एकता और संस्कारों में निहित है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक दायित्व निभाने, संस्कृति की रक्षा करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज में समरसता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।

सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षा, संस्कार और सेवा कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों से वातावरण गूंज उठा।सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ किया गया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त किया।हिंदू सम्मेलन में क्षेत्रीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया हिंदू सम्मेलन के पश्चात भंडारा ग्रहण कर सामाजिक समरसता कार्यक्रम किया ग




