अमित दुबे की रिपोर्ट :-
कोटा/रतनपुर: युवाओं को सशक्त बनाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तत्वाधान में और विवेक ज्ञानं सेवा समिति रतनपुर के विशेष सहयोग से ग्राम पीपरपारा (ब्लॉक कोटा) में ब्लॉक स्तरीय स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य आयोजन दिनांक 21/12/2025 को किया गया।
अतिथियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम का आयोजन ‘मेरा युवा भारत’ के राज्य निदेशक डॉ. दिनेश चंद्र यादव के मार्गदर्शन में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष यादव (विभाग सह-कार्यवाह, RSS बिलासपुर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच राजकुमारी घासीराम, एकल विद्यालय की शिक्षिका भुनेश्वरी नायक (सलका, नवागांव) एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रतियोगिता के परिणाम:
खेलों में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे:
कबड्डी (बालक वर्ग): कुल 4 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले में ग्राम पीपरपारा की टीम ने प्रथम और महुआ कप की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य स्पर्धाएं: बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए गोला फेंक और लंबी कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रस्साकशी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग ने अपना उत्कृष्ट कौशल दिखाते हुए जीत दर्ज की।

आयोजन का उद्देश्य:
बता दें कि ‘मेरा युवा भारत’ की स्थापना 31 अक्टूबर 2023 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा युवाओं को एक साझा मंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए की गई थी। इसी कड़ी में ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस खेल उत्सव का आयोजन किया गया।
सहयोग और आभार:
कार्यक्रम को सफल बनाने में पीपरपारा सरपंच एवं आदर्श युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष हेमसिंह पोर्ते का विशेष योगदान रहा। साथ ही माँ महामाया युवा मंडल रतनपुर, मेजर ध्यानचंद युवा मंडल नवागांव, उत्सव युवा मंडल रतनपुर और विवेक ज्ञानं सेवा समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।



