चारामा की कन्हैया सिंह ठाकुर की रिपोर्ट :-
चारामा। कांकरे धर्मांतरण मामले को लेकर सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया। इसके प्रभाव में चारामा क्षेत्र की अधिकांश दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। ग्रामीण इलाकों की दुकानें भी बंद रहने से बाजार पूरी तरह सुन्न दिखाई दिया।
हालांकि, दवाई की दुकानें, दूध डेरी और पेट्रोल पंप चालू रहे, ताकि आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की रुकावट न आए। बंद का असर स्थानीय प्रशासन और नागरिकों दोनों पर देखा गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह बंद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।



