रिपोर्ट : यादव राम साहू, बुलंद टाइम्स बालोद
बालोद। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद मोहलाई में न्यू स्टार क्लब एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों का उत्साह, खेल भावना और प्रतिभा देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ समाज की नींव होते हैं, साथ ही युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। हार और जीत को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित किया कि हार से निराश न होकर अपनी कमियों को दूर करें और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल करें।

विधायक ने क्रिकेट क्लब के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए युवाओं से एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, खेलों के साथ-साथ शिक्षा में भी रुचि लेने तथा क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मीना उमाशंकर साहू (सदस्य जिला पंचायत बालोद), भगवान सिंह साहू, बेदीलाल निर्मलकर, पंकज साहू, संजय साहू (सरपंच कुरदी) सहित उपसरपंच, पंचगण, क्रिकेट क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



