चारामा से कन्हैया सिंह ठाकुर की रिपोर्ट:-
चारामा :राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत वर्ष 2025-2026 में जनपद पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित पंचों का एक दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु 4 एजेंसियों को एम्प्लेन कर जिला आबंटित किया गया है l जिसमें बस्तर संभाग में m/s positive moves (l) counsulting pvt Ltd. द्वारा किया जा रहा है l जनपद पंचायत चारामा में l
जिसमें भारत में पंचायती एवं छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993, ग्राम पंचायत की समिति एवं कार्य प्रणाली, ग्राम पंचायत की वित्तीय संसाधन, पेसा नियम, सहभागी योजना एवं विकास पर चर्चा किया गया l प्रशिक्षक देश कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें ग्राम पंचायत, चारभाट्ठा, जेपरा, जैसकर्रा, सिरसिदा, खरथा, के पंचों ने भाग लिया l
ग्राम पंचायत के पंचों ने नशा मुक्ति, व पंचों के अधिकार पर प्रशिक्षक का ध्यान उत्कृष्ट किया l



