अमित दुबे की रिपोर्ट :-
कोटा | बिलासपुर (छ.ग.)थाना कोटा पुलिस ने प्लाट में घुसकर बिजली तार चोरी करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 बंडल बिजली का तार, जिसकी कीमत लगभग 9 हजार रुपए बताई जा रही है, जप्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत की गई। पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अपराधों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम सल्का स्थित उसके प्लाट से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 4 बंडल बिजली का तार चोरी कर लिया गया है।
रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 92/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 04 फरवरी 2026 को आरोपी रुपेश चंद्रवंशी पिता स्व. बल्ला चंद्रवंशी, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी रोहा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम, हाल मुकाम बुधवारी बाजार रेलवे स्टेशन गेट नंबर-01, जिला बिलासपुर को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गए 4 बंडल बिजली तार बरामद कर जप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक 570 अशोक नामदेव, आरक्षक 1351 अखिलेश पारकर एवं आरक्षक 1356 संजय श्याम की विशेष भूमिका रही।



