यादराम साहू बालोद ब्यूरो:-
बालोद। जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मूंदेरा स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में एक दिवसीय सत्संग समारोह, सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं आश्रम की नवीन बाउंड्रीवाल के लोकार्पण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम परमपूज्य श्री धर्माधिकारी सुधाकर शास्त्री साहेब जी (सद्गुरु कबीर प्राकट्य धाम, काशी) एवं आचार्य गद्दी कबीर-धर्मस्थान खरसिया, रायगढ़ के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
समारोह में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवरसिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने की। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र कांकेर के प्रभारी एवं समाजसेवी जसवंत सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, भाजयुमो बालोद के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सभापति गुलशन साहू, जनपद सदस्य वंदना राजेन्द्र हिरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधिवत पूजन, यज्ञ एवं चौका आरती के पश्चात आश्रम की बाउंड्रीवाल का लोकार्पण किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कबीर साहेब के विचारों को समाज में आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विधायक कुंवर निषाद ने कहा कि संत कबीर के उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं और ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से गांव में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।
ग्राम पंचायत मुंदेरा की सरपंच प्रीति ग्वालियर, संरक्षक धीरज सिंह साहू, अध्यक्ष बलदराम साहू, कोषाध्यक्ष केवल कुमार साहू, उपाध्यक्ष गुरूदयाल साहू, सचिव तेजबहादुर साहू सहित कबीर सत्संग समिति के पदाधिकारियों और समस्त ग्रामवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।



