बुलंद टाइम्स बालोद ब्यूरो यादराम साहू :-
बालोद : गुंडरदेही ब्लॉकके अंतर्गत आने वाले ग्राम सतमरा में ओम संत शरण अभिलाषी मानस प्रचार समिति के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिनों तक किया गया रामायण एवं लोक कला महोत्सव कार्यक्रम विगत 42 वर्षों से निरंतर ग्राम सतमरा में यह आयोजन किया जाता है|
जिसको देखते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष सभी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन ओम संत शरण अभिलाषी मानस प्रचार समिति के तत्वाधान में और समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यहां पर निरंतर कार्यक्रम किया जाता है गांव के सरपंचसोनउ राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत सतमरा और इस समिति के संरक्षक भी हैं इन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम सभी रामायण से लेकर के विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करते हैं|

क्योंकि इस कार्यक्रम को देखकर जो भगवान ने अपने चरित्र इस धरती पर दिखाए हैं उसको आज के युवा और सभी लोग अपने ऊपर उतारे और जिस तरह से भगवान राम ने अपने मां-बाप का वचन मानकर 14 वर्ष वनवास गए इस प्रकार से आज के बच्चों को अपने जीवन में सिख लाना चाहिए और नशापान से दूर रहकर अपनी जीवन शैली चलने का प्रयास करें|
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे रामायणी पूर्व सांसद मोहन मांडवी पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, लक्ष्मी अशोक साहू जिला पंचायत सदस्य, सुनेश्वरी जिला पंचायत सदस्य,डॉक्टर हरिकृष्ण गंजीर जनपद सदस्य अजेंद्र साहू भाजपा मंडल गुरुर,गांव के सरपंच सोनउ राम साहू एवं समस्त आयोजन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य गण और समस्त ग्रामवासी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं|



