सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान की शुरुआत के उद्देश्य से आज दिनांक 18.02.2026 एवं 19.02.2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण ओरछा–नारायणपुर ब्लॉक के सेक्टर पर्यवेक्षक, CHO एवं RHO के लिए आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में WHO के सलाहकार डॉ. मनीष मसीह द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी बी.एन. बानपुरिया, जिला समन्वयक जयदीप देवांगन, जिला पीपीएम समन्वयक द्वारिका साहू, पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर संगीता ब्रम्हणोटीया, एसटीएस संतोष नंद एवं जय सिंह मांझी (ओरछा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण के दौरान 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान के क्रियान्वयन, टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, उपचार अनुपालन, पोषण सहयोग तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त जिला क्षय उन्मूलन कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।



