गणेश भोय ब्यूरो चीफ
रायगढ़ | शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 26 फरवरी 2026 की सुबह थाना तमनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बांधापाली पंडरी डबरी तालाब के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में गांजा लेकर पत्थलगांव की ओर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से हमीरपुर, धौराभांठा, हुकराडीपा और कुंजेमुरा होते हुए गांजा बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम —
- सुरेन्द्र कुमार राजवाड़े उर्फ पिंटू (33 वर्ष) निवासी रफेली, थाना दरिमा, जिला सरगुजा
- नरेश यादव (35 वर्ष) निवासी रतनपुर पाठीपारा, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा
बताए।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में अलग-अलग 11 पैकेटों में रखा कुल 12.410 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये, बरामद किया गया। इसके अलावा बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (कीमत 27,000 रुपये) और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत 10,000 रुपये) जब्त किया गया।
कुल जुमला कीमती जब्ती – 1,07,000 रुपये।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना तमनार में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी को जेल भेजा जाएगा।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सुरूति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया तथा आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार और पुष्पेंद्र सिदार की सराहनीय भूमिका रही।



