खैरागढ़ : कांग्रेस खैरागढ़ नगर की जनता को एक बार फिर से ग़ुमराह करने की कोशिश कर रही हैं इतवारी बाजार रोड में जो गड्ढा है वो कांग्रेस शासन काल का है ।इसके पहले नगरपालिका में दो कार्यकाल लगभग 8 वर्ष तक कांग्रेस का अध्यक्ष रहा पांच वर्ष प्रदेश में और विधानसभा में इनका विधायक लगातार है फिर भी उस रोड के गड्डे का समस्या का हल नहीं कर पाया।
मैं स्वयं परिषद् की बैठक में सुझाव दिया था की वहा पर नाली निर्माण कर पानी निकासी के साथ आरसीसी रोड निर्माण कर हमेशा के लिए समस्या हल करने का सुझाव दिया था। किंतु इस सुझाव को नहीं माने अब कांग्रेसी राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं किंतु हम नगर की जनता को भाजपा की ओर से विश्वास दिलाना चाहते है इस समस्या का हल नगर के भाजपा की सरकार निश्चित पूरा पूरा करेगी






