नारायणपुर में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस शुभ अवसर पर शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला गया,क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला,मंदिरों को सुंदर सजाया गया और भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की गई,
इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया,महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्ति में लीन होकर जय श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आए, जगह-जगह भजन-कीर्तन, झांकियाँ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो गया,
यह पर्व केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी देता है। नारायणपुर में मनाई गई यह रामनवमी सभी के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव रही,



