चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट *
दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर थाना चांदनी जिला सूरजपुर छ.ग.
सस्ते में सोना बेचने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह अक्सर पुलिस की गिरफ्त में आते रहते हैं ऐसे ही एक बड़ी घटना सामने आई है जिसमें सूरजपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर में 2लाख बिस हजार कि ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ठग अक्सर लोगों को असली सोने का एक छोटा टुकड़ा टेस्ट करने के लिए देते हैं और फिर भारी मात्रा में नकली सोना थमाकर पैसे ऐंठ लेते हैं
मिली जानकारी के अनुसार आवेदक बालरूप गुप्ता पिता सुखई उम्र 45 वर्ष सा. दरीपारा थाना भैयाथान जिला सूरजपुर छ.ग.का दिनांक 16.03.2026 को लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि बीते होली त्यौहार के 04-05 दिन पुर्व ग्राम पपराखांड सावारांवा के सोनू के द्वारा मुझे बताया गया था कि मोबाईल नंबर 8461946981 एवं 9617481526 से उसके मोबाईल में फोन आता है उक्त व्यक्ति के पास सोना है खरीदने के लिए बोल रहा है तब यह बोला ठिक है यह सोना खरीद लेगा चलो देखवा दो तब दिनांक 06.03.2026 को यह सोनू के साथ सोना लेने के लिए सेम्पल देखने बिहारपुर नवाटोला गया था। तब यहा नवाटोला में 02 व्यक्ति मिले और इन्हे जो सोना दिखाये उसी में से छोटा टुकडा सोना काट कर सोना का सैम्पल दिये थे दोनो व्यक्ति आवेदक का मोबाईल नंबर लिये, तब उस सोना को ले जाकर भैयाथान सोनार के पास चेक कराया तो सोना असली था उसके बाद बातचित करके दिनांक 11.03.2026 को यह 2,20,000 (दो लाख बीस हजार रूपये) लेकर ग्राम केवरा के जयप्रकाश राजवाड़े के साथ रेडीपहरी चौक ठाडपाथर थाना चांदनी में पहुंचा तो वहा पर वही दोनो व्यक्ति मिले जो कपडे में लपेट कर पीतल को पीटवाकर सोने के बिस्कीट जैसा बनवाकर असली सोना बता कर दिये और प्रार्थी उन्हे 2,20,000 (दो लाख बीस हजार रूपये) नगद दिया। और दोनो पैसा लेकर चले गये। कि रिपोर्ट पर थाना चांदनी के अपराध क्रमांक 28/2026 थारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस अपराथ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अज्ञात आरोपी का पतातलाश कर आरोपीयो 01. राजेन्द्र यादव पिता स्व. शीतल प्रसाद जाति अहिर उम्र 46 वर्ष सा.करी चौकी बंलगी थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर छ.ग.02. किशोरी लाल यादव पिता नानदाउ यादव जाति अहिर उम्र 42 वर्ष सा.करी चौकी बंलगी थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर छ.ग. एवं प्रार्थी को सोना खरीदने के बहला-फुसलाकर कमीशन लेने वाले आरोपी 01. अर्जुन देवागंन पिता नधीर देवागंन उम्र 35 वर्ष सा. मसनकी थाना ओडगी जिला सूरजपुर छ.ग. 02. मोहन कुमार उर्फ सोनू पिता नोहरसाय उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सावारांवा दर्री घटिया पपडाखांड थाना ओडगी जिला सूरजपुर छ.ग. के कब्जे से मेमोरण्डम मुताबिक ठगी की रकम 1,24,000 रूपये बरामद किया गया। आरोपीयो को दिनांक 26.03.2026 को गिफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है कार्यवाही में थाना प्रभारी आर.पी. साहू सउनि क्षेत्रपाल सिंह, प्र. आर. भपेन्द्र सिंह पोर्ते, आरक्षक मंजीत कुमार, मंगल साय, रूपप्रसाद राजवाडे, मुकेश साहू, आलोक सिह, सक्रिय रहे।



