चांदनी बिहरपुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात आज 29मार्च 2026का132 वे एपिसोड रहा पीएम मोदी ने 132 एपिसोड मे सभी देशवासियों से अपील की कहा सबको जागरूक रहने कि आवश्यकता है बहकावे में ना आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132 वे एपीसोड में वैश्विक युद्ध और ऊर्जा संकट पर चिंता जताई उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात चुनौती पूर्ण है और देशवासियों को अफवाहों से बचते हुए एकजुट रहना चाहिए प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा का जिक्र करते हुए वहां की सरकारों का आभार जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132 वे एपिसोड में अपने संबोधन में कहा कि दुनिया पहले ही कोविड महामारी के कारण लंबे समय तक कई समस्याओं से गुजरी है उम्मीद थी कि करोना के बाद वैश्विक स्तर पर हालात सुधरेंगे और दुनिया तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगी
लेकिन उन्होंने कहा कि इसके विपरीत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार युद्ध और संघर्ष की स्थिति बनती गई है उन्होंने खास तौर पर पड़ोसी क्षेत्र में पिछले एक महीने से चल रहे भीषण युद्ध का जिक्र किया
इस कार्यक्रम को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी पोलिंग बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 132 वा एपिसोड बात रेडियो टीवी प्रशासण के माध्यम से सुनी गई इस दरमियान भाजपा मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद सिंह जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य कालीचरण काशी महामंत्री बीपी जायसवाल व राम नारायण यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस हंसे लाल जायसवाल सियाराम नई आनंद पाठक बसंत गुर्जर मुकेश साकेत देवेंद्र गुप्ता पुनीत पाठक उपेंद्र गुप्ता उर्फ दऊवा गुप्ता लक्ष्मण जायसवाल संजय जयसवाल लालमन सिंह मदन जयसवाल बृजेश रजक शिवधन गुप्ता मुकुंद लाल जायसवाल विजेंद्र साहु रामप्रताप विश्वकर्मा प्रेमलाल विश्वकर्मा रामेश्वर गुप्ता राम शुभाग यादव लाल बाबू लाल बैस महिला मोर्चा पदाधिकारी राम लग्न साकेत सहित अलग-अलग बूथो पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात में सक्रिय रहे



