पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी (रक्षित निरीक्षक) मोहसिन खान के हम स्टॉफ के द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम और यातायात नियमों के सख्ती से पालन के लिए यातायात पुलिस द्वारा एनएच व एसएच मार्ग पर निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज दिनांक 02.04.2020 अन्तागढ रोड के तेल्सी मोड पर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले कुल 22 वाहन चालकों के विरूध्द चलानी कार्यवाही कर 15100 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



