सुशासन तिहार सिर्फ ढाकसोला, बिजली गुल से आम जनता परेशान – अमित भद्र*
*#डीजल पेट्रोल की पूर्ति तक नहीं करवा रही ट्रिपल इंजन बीजेपी सरकार, जिला प्रशासन सिर्फ रील बाजी में मस्त*
नारायणपुर, छत्तीसगढ़।
जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के प्रवक्ता एवं जिला महामंत्री नेता अमित भद्र ने राज्य सरकार द्वारा पुनः आयोजित किए जा रहे “सुशासन तिहार” दिवस को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वास्तविक जनसमस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचारात्मक गतिविधि बनकर रह गया है।
कांग्रेस नेता अमित भद्र का आरोप है कि पिछले वर्ष आयोजित इसी अभियान के दौरान प्राप्त अनेक शिकायतों का आज तक समुचित निराकरण नहीं किया गया।कई लोग आज भी परेशान हैं इसके बावजूद पुनः उसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को भ्रमित करने ठगने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा हर रोज बिजली गुल का जो खेल इस भीषण गर्मी में किया जा रहा है ये किसी प्रशासनिक अधिकारी या सरकार में बैठे नेता मंत्री तक नहीं दिखाई देता नजर नहीं आ रहा , आम जनता नागरिक दुकानदार , किसान,जवान, मजदूर से लेकर , अस्पताल, भवन , शासकीय कार्य, कार्यकाल सहित शादी, निजी समारोह अन्य तक सब को परेशानी हो रही हैं। इस भीषण गर्मी और बार बार बिना कारण बिजली गुल कर जिलेवासियों को सुशासन तिहार दिवस के नाम का तोहफा दिया जा रहा है, यह स्थिति प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।
अमित भद्र ने कहा कि भीषण गर्मी के इस समय में कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से इस अभियान में संलग्न करना संवेदनहीनता को दर्शाता है। एक ओर आम नागरिक मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक संसाधनों का उपयोग केवल औपचारिक कार्यक्रमों में किया जा रहा है।
उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है कि पिछले “सुशासन त्यौहार तिहार दिवस” के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों में से कितनों का समाधान किया गया तथा कितने प्रकरण अब भी लंबित हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि वर्तमान आयोजन का उद्देश्य केवल प्रचार है या वास्तव में जनहित में ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करना है।
कांग्रेस नेता अमित भद्र ने यह भी कहा कि देश प्रदेश जिले में पेट्रोल डीजल के लिए आम जनता किसान सब दिन रात लाइन में लगी है और यहां की बीजेपी सरकार मंत्रियों जनप्रतिधियों सहित जिला प्रशासन भी इनके साथ जमीनी हकीकत छोड़ फोटो बाजी रील बनाने में लगी हुई है। लोगो की परेशानी और रोज़ मुर्रा का रोजगार ठप होने लगा है, डीजल पेट्रोल की पूर्ति कर पाने में बीजेपी सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह फेल दिख रहा है।
इस बढ़ती महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं की कमजोर स्थिति, शिक्षा के स्तर में गिरावट, कानून-व्यवस्था की चुनौतियां, सड़कों की बदहाल स्थिति, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा बिजली-पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में अव्यवस्था जैसी समस्याएं आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई के बजाय बीजेपी सरकार द्वारा फिर से सुशासन तिहार प्रकार के आयोजनों पर जोर देना जनभावनाओं की उपेक्षा है।
अंत में, कांग्रेस ने मांग की है कि इस प्रकार के औपचारिक आयोजनों को प्राथमिकता देने के बजाय सरकार जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए ठोस, पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यवाही सुनिश्चित करे।
कांग्रेस नेता अमित भद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किस बात की सुशासन तिहार दिवस मना रही है।
क्या महंगाई बढ़ने की ?
क्या स्वास्थ्य सुविधा लचर होने की?
क्या शिक्षा का स्तर गिरने की?
क्या सुरक्षा कानून के लचर होने की?
क्या सभी मुख्य सड़क बदहाली की?
क्या जल जंगल जमीन बेचने की?
क्या बेरोजगारी बढ़ने की?
क्या भ्रष्टाचार बढ़ने की?
क्या गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की?
क्या बिजली विभाग सहित अन्य विभाग की लापरवाही की?
इस बीजेपी की सरकार से आम नागरिक जनता पूरी तरह परेशान हो चुकी है। इनके झूठे काम वादे दावे आज तक पूरा नहीं हुआ और फिर से जनता को सुशासन तिहार दिवस के नाम पर ठगने का कार्य कर रही हैं जो कि शर्मनाक है , इनको तत्काल बंद कर जमीनी हकीकत पर कार्य करना चाहिए ।
पेट्रोल डीजल की किल्लत कमी को लेकर भी ट्रिपल इंजन बीजेपी सरकार और जिला प्रशासन को तत्परता पूर्वक कार्य करना चाहिए , जिससे कि आम नागरिक को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
अमित भद्र
प्रवक्ता एवं जिला महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी, नारायणपुर



