आज दिनांक 24/5/26 को जांजगीर-चांपा जिले के एकमात्र नगर पंचायत उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा रैलियां निकाली गई जिसमें नगर पंचायतबमनीडीह मैं जन सैलाब उमर पड़ा जिसे देखकर विपक्ष के पार्टियों की हवा निकल गई नगर पंचायत में तीसरे विकल्प के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह पर छत्तीसगढ़ में पहली बार स्थानीय चुनाव लड़ने जा रहा है जिसे देखकर बीजेपी कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के लोग भयभीत हो गए हैं एवं पार्टी के प्रत्याशी को डराने धमकाने की बात कर रहे हैं जिसे सुनकर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शरद पांडे जी ने हुंकार भरते हुए कहा कि ऐसा कोई माई का लाल पैदा नहीं हुए हैं जो हमारे पार्टी के प्रत्याशी को डरा धमका सके हम भी राजनीति करना जानते हैं और आगे उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के प्रत्याशी के जीतने के बाद जो जो घोषणा पत्र में वादा किए हैं उसे 100% पूरा करने का प्रयास करेंगे एवं सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि हमारी पार्टी को पूरा-पूरा समर्थन करें एवं 1 जून को हेलीकॉप्टर के चौथे नंबर पर बटन दबाकर भारी मतों से पूर्णिमा कश्यप को बटन दबाकर भारी मतों से जीताये प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए पूरे परिवार के साथ-साथ नगर पंचायत के सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही साथ पूरे छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी ने भी भाग लिया जिसमें कोरबा जांजगीर-चांपा एवं रायपुर के पदाधिकारी ने भी रैली में आकर अपनी सहमति प्रदान की एवं चुनाव के आते तक समर्थन करते रहने की बात कही जिसमें अनिल तिवारी मुकेश निर्मलकर मिथुन चौहान एवं जांजगीर-चंपा के अध्यक्ष डीके बंजारे ने भी हिस्सा लिया लोक जनशक्ति पार्टी के माहौल को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि नगर पंचायत के अधिकांश मतदाताओं ने हेलीकॉप्टर छाप को वोट देने के लिए मन बना लिया है आगे आगे पता चलेगा कि कौन कितने पानी में है एवं 4 जून को आईना साफ हो जाएगा कि मतदाताओं ने किसे पसंद किया अगर ऐसा होता है कि डबल इंजन की सरकार भाजपा को छोड़कर एवं कांग्रेस पार्टी को ना करते हुए तीसरे विकल्प के रूप में हेलीकॉप्टर छाप नगर पंचायत उपचुनाव में जीत कर आता है तो स्थानीय नेताओं एवं पार्टी के बड़े-बड़े पदाधिकारीयों की छुट्टी भी हो सकती है एवं अपनी विधानसभा बचाना भी मुश्किल हो जाएगा




