रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा
जांजगीर चांपा –– जाजल्य देव की नगरी जिला जांजगीर चाम्पा मुख्यालय अग्रसेन भवन नैला ( रेलवे स्टेशन रोड)पर नगर में पहली बार 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार होने जा रहा है जहां पर यज्ञ कुंड के साथ-साथ सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकलेगी जो जांजगीर नैला के मुख्य मार्गों पर होते हुए दोपहर 2:00 बजे यज्ञ स्थल पर समापन होगी कलश यात्रा मे लगभग पांच हजार लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसकी तैयारियां कलश के लिए समिति द्वारा पूरी कर ली गई है यह कार्यक्रम 2 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा! 4 दिसंबर को शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉक्टर चिन्मयानंद पड्या जी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी भी यज्ञ स्थल पर मौजूद रहेंगे यज्ञ स्थल पर सामूहिक कन्या विवाह का भी आयोजन होने जा रहा है|

भोजनालय में प्रतिदिन 40000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था यज्ञ स्थल पर रहेगी कार्यक्रम में लगभग 5 लाख लोगों की आने की संभावना भी जताई जा रही है जिस आधार पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है उससे ऐसा लगता है कि संख्या बल और अधिक हो जाए इसी आधार पर सारी व्यवस्थाएं की जा रही है मुख्य यजमानों के साथ-साथ सहयोगी यजमानो की भी बैठने की पूरी व्यवस्था रहेगी! कार्यस्थल पर वाहनों की पार्किंग के साथ-साथ बाहर से आए हुए अतिथियों के लिए भोजन प्रसाद एवं रहने की व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी प्रकार की कोई बाहर से आए हुए अतिथियों को परेशानियां न होने पाए कार्यक्रम के लिए शहर के सभी संगठनों को सहयोग देने के लिए घर-घर जाकर आमंत्रण भी दे रहे हैं|

ताकि कार्यक्रम को और अधिक से अधिक सुव्यवस्थित किया जा सके! साथ ही साथ प्रशासन एवं पुलिस विभाग को भी लिखित रूप में समिति द्वारा जानकारी देकर अवगत करा दिया गया है छोटे बड़े उद्योगपतियों द्वारा अपने अपने स्तर पर सहयोग करने के लिए आगे भी आ रहे हैं मिली जानकारी के अनुसार शांतिकुंज मुख्यालय हरिद्वार से लगभग 200 लोगों के आने की संभावना है जिसमें गुरुदेव एवं आश्रम के प्रचार-प्रसार के लिए सामग्रियां लेकर स्टाल भी लगाएंगे इस कार्यक्रम के लिए समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लगभग 1 साल पहले से तैयारी करना चालू कर दिए थे सबसे खास बात यह है कि परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य जी ने नैला रेलवे स्टेशन के पास स्वयं अपने हाथों से गायत्री शक्तिपीठ का निर्माण किया था इसी के फल स्वरुप यह आयोजन मुख्यालय से जिले वासियों को मिला है!







