अमित दुबे की रिपोर्ट
रतनपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू एवं मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि लखनीदेवी मंदिर गार्डन के सामने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से घूमते हुए आने-जाने वाले लोगों को धारदार चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को भयभीत कर रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परसराम सतनामी (34 वर्ष) निवासी नवगांव, थाना कोनी, जिला बिलासपुर बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक पंचराम रजक एवं कीर्ति पैकरा की सराहनीय भूमिका रही।



