प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सिरसिदा, विकासखंड चारामा, जिला कांकेर में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर न्यौता भोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर श्री गुलाबचंद सिन्हा, उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती चित्ररेखा सेवता, सचिव पद पर श्रीमती पीमन सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि श्री यादोराम साहू, शिक्षाविद् सदस्य श्री कन्हैया सिंह ठाकुर, तथा सदस्य के रूप में श्री ललित साहू, श्री तुलाराम विश्वकर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष श्री लेखराम साहू सहित अन्य सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
इस अवसर पर शिक्षाविद् एवं शाला प्रबंधन समिति सदस्य श्री कन्हैया सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है तथा एक शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता हैं और शिक्षित होकर राष्ट्र एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गुलाबचंद सिन्हा, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा सेवता, सचिव श्रीमती पीमन सिंह, कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि श्री यादोराम साहू, शिक्षाविद् श्री कन्हैया सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष श्री लेखराम साहू, सदस्य श्री ललित साहू, श्री तुलाराम विश्वकर्मा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालयीन स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में पालकगण, जिनमें श्रीमती चंद्रकला साहू, श्रीमती लता परिहार एवं श्रीमती कविता धाकड़े वेणु राम सांगिया ,हरि राम साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के व्यापक प्रसार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।




