गंडई मंडी के पूर्व अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल का मिल रहा है विशेष सहयोग।
बुलंद टाइम्स न्यूज़, गंडई, पंडरिया।
समीपस्थ ग्राम छिराहीडीह (गंडई), जिला- के.सी.जी. (छ.ग.) में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जगत जननी माता भवानी की असीम कृपा से दो दिवसीय विराट देवी शीतला जुड़वास सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह गरिमामय आयोजन अपने गौरवशाली 20वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों व अंचल के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस वृहद धार्मिक आयोजन में कृषि उपज मंडी गंडई के पूर्व अध्यक्ष श्री संजू सिंह चंदेल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिनकी अगुवाई में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कलश यात्रा व ज्योति प्रज्वलन से होगा आगाज:
आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भक्तिमय कार्यक्रम की शुरुआत 01 जुलाई 2026 (बुधवार) को भव्य कलश यात्रा एवं ज्योति प्रज्वलन के साथ होगी। इसके पश्चात् 02 जुलाई (गुरुवार) को दोपहर 03:00 बजे तक विधि-विधान से हवन, पूजन एवं महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न होगा।
जस झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी मुख्य आकर्षण:
इस दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव में प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे:
प्रथम दिवस (01 जुलाई): रात्रि 07:00 बजे से ‘जय मां शीतला बाल धरोहर जस झांकी मंडली’ मुड़माड़ुर (अंवेली), राजनांदगांव के कलाकारों द्वारा मनमोहक जस झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी।
द्वितीय दिवस (02 जुलाई): शाम 05:00 बजे ‘जस सम्राट’ पूरन साहू जी के भजनों की अमृत वर्षा होगी। इसके पश्चात् इसी दिन रात्रि 06:00 बजे से छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगायिका कविता वासनिक (अनुरागधारा) द्वारा देवी जस एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

आयोजकों ने की शामिल होने की अपील:
इस गरिमामय आयोजन के व्यवस्थापक ‘श्री जय मां महामाया राजहंस बघवा जस परिवार’ एवं ‘जय मां तुलसी नवकिरण सेवा भजन मंडली’ सहित समस्त ग्रामवासी छिराहीडीह हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष लीला राम यदु, उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव, संचालक दीपक पटेल योगेश यादव सेतराम पटेल ,गोर्धन यादव, दिन दयाल यदु, पुनाराम पटेल ,विनोद पटेल, मुकेश पटेल, बाबुलाल यदु ,जीवन पटेल ,केशलाल यदु,पिन्टुपटेल, देवराज साहु, खोम पटेल, लुकेश्वर यदु, नरेश निषाद, रामदील निषाद ,बेदराम पटेल सहित समस्त सदस्य व ग्रामवासी तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। समिति व विशेष सहयोगियों ने अंचल के समस्त धर्मप्रेमी जनता से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सेवा भजन का लाभ उठाएं व पुण्य प्रसादी ग्रहण करें।



