बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। गरियाबंद जिले के अंतर्गत धर्म नगरी अमलीपदर के हृदयस्थल श्री जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष रथयात्रा पर्व पर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस वर्ष रथयात्रा पर नव दिवस गुंडिचा मंदिर में एतिहासिक भव्य कार्यक्रम भी रखा गया है एवं श्री गुंडिचा मंदिर का निर्माण भी उड़ीसा के कुशल कारीगरों के निगरानी में बन रहा है भव्य पंडाल जहां श्री जगन्नाथ जी अपने बड़े भैय्या श्री बलभद्र एवं बहन सुभद्रा संग होंगे विराजमान। पंडाल की तैयारियां भी जोर शोर से प्रारंभ हो चुका है। श्री मंदिर के मुख्य पुजारी पं युवराज पांडेय जी ने बताया की हमारे क्षेत्र का ये एक महाप्रभु का महापर्व है जो क्षेत्र के भक्त श्रद्धालु इस महापर्व रथयात्रा के लिए वर्ष भर प्रतिक्षा में रहते हैं । क्योंकि सारे मंदिरो के अलावा एक मात्र श्री जगन्नाथ महाप्रभु ही है जो रथयात्रा में भक्तों को दर्शन देने श्री मंदिर से बाहर आते हैं। अमलीपदर के भक्त श्रद्धालु से जानकारी प्राप्त हुआ की ये महापर्व देखने हेतु बहुत ही उत्साहित हैं । नव दिनों के इस रथयात्रा पर्व बड़ी श्रद्धा और धुमधाम से मनाया जाएगा । पं युवराज पांडेय जी ने सभी से हाथ जोड़कर कहा कि सभी भक्त श्रद्धालु रथयात्रा पर्व पर आकर श्री जगन्नाथ जी के दर्शन का लाभ उठा कर अपने जीवन को सफल बनाए। इस बार रथयात्रा पर्व ऐतिहासिक होगी क्योंकि इस रथयात्रा पर इस वर्ष भारी तादाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेगी । छत्तीसगढ़ सहित समीपस्थ उड़िसा से भक्त श्रद्धालु अमलीपदर रथयात्रा में पहुंचेंगे। इस आयोजन में शासन प्रशासन ने भी कमर कस ली है क्योंकि जनसैलाब उमड़ा तो शांति व्यवस्था हेतु शासन प्रशासन भी अपने पुरी तैयारी में है।



