Oplus_131072
बुलंद टाइम न्यूज़/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। प्रदेश भर के बिजली कर्मचारियों की एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं विशाल आम सभा प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज 10 जुलाई 2026 को होने जा रहा है जिसमें बिजली कर्मचारियों ने अपने सभी पुराने लंबित मांगों को लेकर मंत्रालय एवं मंत्रियों के सामने ज्ञापन सौंपेंगे यह कार्यक्रम प्रदेश के अध्यक्ष श्री संजय तिवारी के नेतृत्व में होगा रैली एवं आम सभा का आयोजन की शुरुआत डगनिया रायपुर स्थित बिजली मुख्यालय से होगी धरना एवं प्रदर्शन में जांजगीर से बिजली कर्मचारी संजय चौहान के नेतृत्व में सैकड़ो लोग जा रहे हैं जहां पर अपनी प्रमुख मांगे रखे जाएगी एवं संगठन हित कर्मचारी हित के तहत आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश एवं जिला स्तर पर अपील की गई है।




