Oplus_131072
ग्राम पंचायत एवं स्व-सहायता समूह वनसेवा समिति लें सकते हैं आबंटन।
गर्वित मातृभूमि कृष्ण कुमार त्रिपाठी जिला गरियाबंद संवाददाता।
बुलंद टाइम्स न्यूज, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के कंडिका 08 (ख) के प्रावधान अनुसार उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु अनुविभाग मैनपुर के ग्राम पंचायत डूमाघाट के आश्रित ग्राम काण्डसर एवं ग्राम पंचायत धनोरा के आश्रित ग्राम पीपलखुटा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन किया जाना है।
अतः उक्त ग्राम पंचायतों के आश्रित ग्रामों में नवीन दुकान के संचालन हेतु महिला स्व. सहायता समूह, ग्राम पंचायत, वन सेवा सहकारी समिति एवं उपभोक्ता भण्डार से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। आवेदन करने की इच्छुक संस्था निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशन दिनांक के 15 दिवस के भीतर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनपुर में प्रस्तुत करें। समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा होना चाहिए एवं आवेदन पत्र में उल्लेखित समस्त दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ संलग्न होना चाहिए। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप, नियम एवं शर्ते कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनुपर से कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर प्राप्त किया जा सकता है।



