Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/गणेश भोय
रायगढ़। समाज के युवाओं को शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कंवर समाज भवन, रायगढ़ में आयोजित “कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम” के दौरान कंवर यूथ क्लब रायगढ़ की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
कार्यक्रम में कंवर यूथ क्लब छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी, मुख्य संयोजक श्री संदीप कुमार पैकरा, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश पैकरा एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री दुलार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में यह गठन संपन्न हुआ।

कार्यशाला में समाज की एकता, युवा नेतृत्व विकास एवं कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष चर्चा हुई। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई।
युवा नेतृत्व को मिली अहम जिम्मेदारी…
इस गठन में समाज के युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता श्री शिवशंकर पैंकरा को कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री पैंकरा के चयन पर उपस्थितजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त कार्यकारिणी इस प्रकार है:
संरक्षक: श्री दुरेश साय | सलाहकार: श्री करन राठिया
अध्यक्ष: श्री ताम्रध्वज पैंकरा
उपाध्यक्ष: श्री शिवशंकर पैंकरा, श्री चंद्रमणी पैंकरा, श्री यशवंत राठिया
महासचिव: श्री रामसागर पैंकरा | सचिव: श्री जालंधर साय
कोषाध्यक्ष: श्री आशीष पैंकरा | मीडिया प्रभारी: श्री प्रकाश पैंकरा
खेल, शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री: श्री सुरेन्द्र राठिया
कार्यकारिणी सदस्य: श्री ललित कुमार पैंकरा, श्री कार्तिकेश्वर पैंकरा, श्री मुनेश्वर पैंकरा
महिला प्रभाग: अध्यक्ष – सुश्री गीता पैंकरा, सलाहकार – सुश्री पिंकी पैंकरा
नवनियुक्त संरक्षक श्री दुरेश साय ने कहा कि नई कार्यकारिणी श्री शिवशंकर पैंकरा सहित सभी पदाधिकारियों के सहयोग से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी।



